राहुल गाँधी संविधान को जेब में लेकर चलने वाले नेता, संविधान का सम्मान सिर्फ NDA करती है- राजभूषण चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि हर भारतीय का संविधान खतरे मे है इस पर केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि संविधान का सही मायने में अगर किसी ने सम्मान किया है तो एनडीए के लोगों ने किया है और हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है. प्रथम बार प्रधानमंत्री बनने के बाद सदन में जाकर के संविधान को नमन किया था और उनके नेतृत्व में जो अंबेडकर साहब की कल्पना थी किस समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय मिले उनका सम्मान हो और अंबेडकर जी के सपनों को कोई सकार कर रहा है तो देश के प्रधानमंत्री कर रहा है.

राष्ट्रपति पुतिन के डिनर पार्टी में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नहीं बुलाया जाने पर सियासत तेज है इसको लेकर के राजभूषण चौधरी ने कहा कि जिस तरह की राजनीति विदेश के पटल पर जाकर के भारत का मान सम्मान जो बनाया हुआ सम्मान है जो मोदी जी ने बनाने का काम किया है उसको बिगड़ने का काम यह लोग करते हैं. इसलिए ऐसे प्लेटफार्म पर इन लोगों को नहीं बुलाया जाता

टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर आज बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे मुर्शिदाबाद में इस पर राजभूषण चौधरी ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की प्रकाशित है जिस तरीके से बंगाल के लोग कर रहे हैं या दुखद है ये देश में अराजकता टीएमसी पार्टी के लोग फैलाना चाहती है जनता देख रहा है और आने वाले चुनाव में जवाब मिलेगा.

इंडिगो क्राइसिस को लेकर के विपक्ष का रहा है कि सरकार हर चीज में विफल है जिस पर राजभूषण चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष को जनता जानकारी देती है तो विपक्ष इसी तरह के बहुत सारे आरोप लगाने का काम करती है लेकिन उनके बाद में कोई दम नहीं है विपक्ष कंपलीटली फेल है और जिस तरीके से अभी बिहार में विधानसभा का सत्र चल रहा है और विपक्ष के नेता विदेश घूम रहे हैं.

बिहार में लगातार बुलडोजर एक्शन को लेकर के राजभूषण चौधरी ने कहा कि जो एंक्रोचमेंट है उस पर कार्रवाई हुई है और प्रशासन अपना काम कर रही है ऐसा नहीं है कि गरीबों का आशियाना उजाड़ा जा रहा है.

बाइट : राजभूषण चौधरी, केंद्रीय मंत्री

Join us on: