लखीसराय- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के जनकल्याण संवाद और जन-नमन अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

नवगठित सरकार में पुनः उपमुख्यमंत्री बनने के बाद लखीसराय में पहला जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
जनकल्याण संवाद और जन-नमन अभिनंदन में उमड़ा जनसैलाब

लखीसराय। जनता के अपार आशीर्वाद और विश्वास से नई सरकार में पुनः उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सँभालने के बाद आज लखीसराय में पहला #जनकल्याण_संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखीसराय सहित विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और अपेक्षाएँ माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के समक्ष रखीं।

माननीय उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तुत मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा—
“नई जिम्मेदारी जनता के विश्वास की देन है। जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण निस्तारण ही मेरे कार्य का मूल उद्देश्य है। जनसेवा ही हमारा संकल्प है।”

इसके उपरांत हलसी प्रखंड के हजारी मोड़ से प्रतापपुर तक आयोजित #जननमनअभिनंदन कार्यक्रम में जनता-जनार्दन, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिले भव्य स्वागत और स्नेह ने माहौल को भावविभोर कर दिया। मार्गभर उमड़ी जनभागीदारी ने क्षेत्रवासियों के अटूट विश्वास को पुनः प्रदर्शित किया।

उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा—
“आप सभी का प्रेम, अपनापन और भरोसा ही मेरी सबसे अमूल्य पूँजी है। यही स्नेह मुझे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने, क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने और सेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सादर आभार
अजय कुशवाहा
जिला मीडिया प्रमुख,
भाजपा, लखीसराय ।

Join us on: