मोकामा- खबर का असर – STP के कारण डूब रही फसलों के निवारण में जुटी प्रशासन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

मोकामा नगर में स्थापित एसटीपी प्लांट से डूब रही मोकामा टाल की रबी फसल को बचाने की प्रशासनिक कवायद शुरु हा गयी है।रविवार को बुडको के परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारियों ने टाल क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित किसानों से मुलाकात भी की।इस दौरान बुडको अधिकारियों ने एसटीपी के पानी को डिस्पोजल करने के सभी वैकल्पिक उपायों पर गंभीर चर्चा की।गंदे पानी से मोकामा नगर को भी बचाने की कवायद हो रही है। इस पानी को टाल में ना छोड़कर अन्यत्र भेजने के लिये सर्वे का काम भी अधिकारीयों ने शुरू कर दिया है, इस दौरान औटा कृषि विकास समिति से नीलेश कुमार पवन, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद और भाजपा नेता संजय कुमार के साथ विधायक प्रतिनिधि कन्हैया कुमार व चंचल सिंह के साथ कई किसानों ने अधिकारीयों के साथ वार्ता कर इसके स्थायी सामाधान का अनुरोध किया!

बाइट – सत्येंद्र प्रसाद, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वुडको

Join us on: