:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
– बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार व्यक्ति के घर और दलान से अवैध हथियार बरामद हुई है। गिरफ्तार झूल्लफ राय के विरुद्ध सालिमपुर थाने में पूर्व से दो मामले दर्ज हैं।
अपर थाना अध्यक्ष उदयकांत यादव ने बताया कि सुबह गुप्त सूचना मिली कि बिधिपुर भोजराज स्थान में 42 वर्षीय झूल्फ राय पिता रामबालक राय अवैध हथियार रखे हुए है। त्वरित कार्यवाई करते हुए छापामारी टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में उसके घर और दलान से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया इसके बाद झूल्लफ राय को गिरफ्तार किया गया। इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध सालिमपुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Byte- एस आई उदयकांत यादव




