निगरानी विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रो. सह सुप्रीटेंडेंट, को डेढ़ लाख नकद लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

निगरानी विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रो. सह सुप्रीटेंडेंट मिथिलेश कुमार को डेढ़ लाख नकद लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार!

मिथिलेश कुमार के खिलाफ बेलाव थाना के कैमूर निवासी संदीप कुमार दुबे पिता राम बरत दुबे ने मेस का बिल भुगतान करने के एवज में डेढ़ लाख रिश्वत माँगने की शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज कराई थी, जिसके अनुसंधान के लिये डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जाँच में आरोप सत्य पाये जाने पर निगरानी की टीम ने पटना के गुलजार बाग़ स्थित उनके कार्यालय से रिश्वत लेते प्रो. सह सुप्रीटेंडेंट मिथिलेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया!

Join us on: