:- रवि शंकर अमित!
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी कन्कौल, बेगूसराय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ आज दिनांक 6 दिसंबर को किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण अधिकारी शकील आलम ,जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार , जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ,जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्थाओं के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आज के कार्यक्रम की शुरुआत ईशा और उनकी टीम के द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता शकील अहमद ने युवाओं को ऐसे सांस्कृतिक व रचनात्मक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति मनुष्य के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है, जो समाज और व्यक्ति दोनों को सुसंस्कृत बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी प्रेषित किया।
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि बेगूसराय जिला का कला संस्कृति के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रही है। यह दिनकर जी की धरती है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कला के विभिन्न विधाओं के प्रतिभाओं को विशेषकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले के लिए लिए एक अच्छा मंच है।
इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी कला का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर कर सकते है। तीन दिवसीय युवा उत्सव में समूह लोक गीत , समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकारी, वकृता एवं नवाचार विज्ञान आदि विधाओं में छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला बेगूसराय लोक संस्कृति की धरती है। यहां गायन और वादन की भी समृद्ध लोक परंपरा रही है। ऐसे में जिला स्तरीय युवा उत्सव से सभी विधाओं में योग्य प्रतिभागी चुने जाएंगे, जो आगे चल कर राज्य और देश के स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इसमें सफल प्रतिभागियों के चयन के लिए चयन समिति बनाई गई है। उन्होंने जिले वासियों से पूरे उत्साह के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
आज के कार्यक्रम में सांस्कृतिक विधाओं में दमदार भागीदारी देखी गई। शास्त्रीय एकल गायन में रोशनी कुमारी, रेशम कुमारी ,हर्षित कुमार , सुनील कुमार , प्रभात कुमार , ध्रुव राज , आर्यन राज, रूपा कुमारी , तनुजा प्रवीण ,ज्योति कुमारी और नकुल कुमार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
एकल लोक गायन में रुचि कुमारी, भावेश कुमार, महिमा कुमारी ,सिद्धार्थ नंदन , प्रीति कुमारी और प्रिया कुमारी ने अपनी प्रस्तुति दी. इन दोनों विद्या में निर्णायक के रूप में डॉ.मनोहर गोपाल, अरविंद पाठक और कविता कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई।
एकल वादन (तबला) में शिवम कुमार , अमन कुमार, अतुल कुमार, आयुष राज , अभिनव कुमार और गौतम कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी।
निर्णायक का कार्य दिनेश पाल और अशोक कुमार पासवान ने किया।
मूर्ति कला प्रतियोगिता में अनु कुमारी, नीतीश कुमार ,आशीष रंजन, भोला कुमार और सन्नी आनंद ने उत्कृष्ट मूर्ति कला का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में जिज्ञासा, आशिकी ,अमरदीप, अर्णव , अंजली, आराध्या ,मुस्कान और अंशु कुमार ने हिस्सा लिया।
इन दोनों विधा में निर्णायक के रूप में मनीष कौशिक और इंद्र मोहन प्रसाद ने अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सुंदरम गांधी और मनोज कुमार ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के दिशा-निर्देश एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव का समापन सोमवार को किया जायेगा तथा सभी सफल प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण कार्यक्रम होगा।




