रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
गिरफ्तार अपराधी आधे दर्जन कांडों में है नामजद
मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव स्थित मत्स्य विभाग के परिसर से एक अपराधी को पांच जिंदा कारतूस और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। राजनगर थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुड्डू द्वारा बताया गया है कि बीती रात मिली सूचना पर के सत्यापन एवं आवस्यक कार्रवाई करते हुए छापामारी में रामपट्टी मत्स्य विभाग के परिसर स्थित पानी टँकी के नीचे से एक अपराधी मिथिलेश यादव, 28 वर्ष, पिता सहदेव यादव, गांव रांटी मोहनपुर, थाना राजनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, दो मैग्जीन एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ एक और अपराधी मनीष यादव, गांव महिनाथपुर, थाना राजनगर भी था जो भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधी मिथिलेश यादव एवं फरार अपराधी मनीष यादव के विरूद्ध थाना में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार के द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। वही पकड़े गए अपराधी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।




