मधुबनी पहुंचे पर्यटन विभाग के अधिकारी, ऐतिहासिक बभनदई पोखरा को बनाया जाएगा पर्यटक स्थल!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड में पर्यटन विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में पर्यटन विभाग पटना की टीम बासोपट्टी पहुंची और ऐतिहासिक बभनदई पोखरा का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पटना के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी आर्किटेक मिसवाहुद्दीन अंसारी,जयनगर एसडीओ दीपक कुमार, बासोपट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार, भाजपा जिला मंत्री संजय महतो,खजौली विधानसभा भाजपा के संयोजक हरिचंद्र शर्मा, आशीष कुमार,कैलाश महतो,जीवछ महतो,पंकज कुमार,अशोक पासवान,जदयू नेता छोटे प्रसाद मंडल समेत कई स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। ये पहल स्थानीय खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद बिहार सरकार के प्रजनन मंत्री द्वारा किए गए पहले पर किया जा रहा है। वही इस तरह के पहल पर लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पोखरा की वर्तमान स्थिति, आसपास की संरचना, पहुंच रास्ता, सौंदर्यीकरण की संभावनाओं और पर्यटक सुविधाओं की जरूरतों का जायजा लिया। टीम ने स्थल को विरासत संपदा के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बभनदई पोखरा को मिथिला हाट के तर्ज पर बनाया जाएगा वहां पर पार्किंग का भी व्यवस्था किया जाएगा ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बभनदई पोखरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। वर्षों से इसकी उपेक्षा होती रही है। पर्यटन विभाग की इस पहल से उम्मीद जगी है कि क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद कहा कि स्थल को सुंदर और आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इसमें पोखरा का जीर्णोद्धार, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, फोटो प्वाइंट, बाउंड्री निर्माण, तथा सड़क मार्ग में सुधार जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

स्थानीय लोगों ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यदि बभनदई पोखरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है तो इससे बासोपट्टी क्षेत्र की पहचान राज्य स्तर पर बढ़ेगी।

पर्यटन विभाग की टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट पटना भेजेगी, जिसके बाद कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Join us on: