रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0 सुपौल के द्वारा पिपरा परियोजना अंतर्गत पथरा दक्षिण पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 80, 83 एवं 84 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सभी केंद्र संचालित पाई गई। इन सभी केन्द्रों पे सेविकाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, केन्द्र की साफ-सफाई, केन्द्र पर सभी प्रकार के पंजी को रखने का निर्देश दिया गया ।पोषाहार गुणवत्तापूर्ण मात्रा और मेन्यू के अनुसार बनाने का निर्देश दिया गया, भोजन बनाने में स्वच्छता अपनाने का निर्देश दिया गया, पोषण भी पढ़ाई भी गतिविधियाँ का आयोजन नियमित रूप से करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित पात्र लाभुकों का पंजीकरण करने का भी निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी में पढ़ रहे बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने पर बल दिया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0 सुपौल द्वारा सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों को निरीक्षण करने एवं पोषण ट्रेकर एप पर निरीक्षण एवं सभी आंकड़ों को सही से शत-प्रतिशत इन्ट्री करने का निर्देश दिया गया।




