शारदीय नवरात्र के छठे बेलवा निमंत्रण कार्यक्रम!

SHARE:

मोतिहारी से अरविंद

केसरिया(पूर्वी चंपारण)* दुर्गा पूजा के अवशर पर नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला व्रत, पूजा एवं मेलों का उत्सव है, सभी नौ दिन माँ आदिशक्ति के भिन्न-भिन्न रूपों को समर्पित हैं। देवी का प्रत्येक रूप, नवग्रह का स्वामी तथा उनसे जुड़ी बाधाओं को दूर व उन्हें प्रवल करने हेतु भी पूजा जाता है। नवरात्रि छः महिने के अंतराल के साथ वर्ष में दो बार मनाई जाती है, जिसे चैत्र नवरात्रि तथा शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि को नवदुर्गा अथवा नौदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है।वहीं केसरिया के विभिन्न पूजा पंडालों से कुंआरी कन्याओं द्वारा बड़ी धूमधाम से जूलूस निकाल कर बेलवा निमंत्रण किया गया।वहीं मां के जयकारे से पूरा केसरिया गूंजायमान हो उठा था।सभी भक्त पूजा में लिन माता के भक्ती भाव में डुबे है।इस अवसर पर हरिकिशोर सिंह, नितेश कुमार सिंह,आमोद कुमार सिंह,सोनू सिंह, अवध कुमार, संतोष कुमार,राजन कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment