प्रशान्त कुमार

बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर दो बदमाशों को एक राइफल, एक देशी पिस्टौल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल एसपी को सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव निवासी दयानंद सिंह के घर में हथियार के साथ बदमाश किसी अपराध को अंजाम देने जुटे हैं । इस सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में मटिहानी थाना पुलिस ने क्षेत्र और गांव में छापेमारी की जहां दयानंद सिंह के घर से रामदीरी गांव निवासी सौरभ कुमार और गुलशन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने एक राइफल, एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है । इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी नीशीत प्रिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार गुलशन कुमार और सौरव कुमार पर पहले से भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है यह दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जुटे थे।




