बगहा केदो प्रखंड में 3061 में 46 उम्मीदवारों ने अपना नाम से वापस लिया!

SHARE:

शकिल

288 स्थानों पर कुल 387 बूथ प्रखंड दो में बनाए गए !

प्रखंड बगहा-2 में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह रिटर्निंग ऑफिसर जयराम चौरसिया ने सोमवार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक में चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि 3087 नामांकन हुए थे। जिसमें 20 लोगों का नाम रिजेक्ट और 6 का डबलिंग के कारण उन्हें हटाया गया। अब पंचायत चुनाव में कुल 3061 लोगों में से अंतिम दिन सोमवार को 46 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। जिसमें मुखिया में 26 लोगों का, बीडीसी में 1, सरपंच में जीरो ,ग्राम पंचायत सदस्य में 16, पंच में 3 आदि उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। बीडीओ ने बताया कि सभी रिटर्निंग ऑफिसर निर्देश दिया गया है कि 13 अक्टूबर को ईवीएम मशीन की सीलिंग एसएफसी गोदाम बगहा एक में की जाएगी। जिसके लिए लगभग 200 कर्मियों को लगाया जाएगा। साथ ही बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। 288 स्थानों पर 387 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 24 अक्टूबर को मतदान होगा। बूथों की देखरेख के लिए 58 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती बूथ पर की जाएगी। जिसमें भौतिक सत्यापन , मूलभूत सुविधाएं, या अन्य किसी तरह की जानकारी व रिपोर्ट भी सेक्टर मजिस्ट्रेट से ली जाएगी। जिसके बाद 24 तारीख को पंचायत चुनाव का मतदान कराया जाएगा। पंचायत चुनाव के लिए 10 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की भी तैनाती की गई है। जिनके साथ बीडीओ ने बैठक कर चुनाव से संबंधित कई विषयों पर चर्चा कर उन्हें निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ऑफिसर में हेमंत कुमार सिंह, कुमार जयप्रकाश, भास्कर नंदन पांडे, जितेंद्र कुशवाहा, अमरेश कुमार, प्रखंड नजीर राजकिशोर व कार्यपालक सहायक अभिषेक,आदि मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment