रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एनडीए के उम्मीदवार के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह ने की बसैठ हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित
एक-एक वोट एनडीए को देने की अपील की, बोले हुई गलती तो लौटेगा जंगलराज
महिलाओं को दिए पैसे नहीं लिए जाएंगे वापस
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा अंतर्गत बसैठ सीता मुरलीधर प्लस टू स्कूल मैदान में गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, लालू यादव ने जिस बिहार को जंगलराज में धकेल दिया था। उस राज्य को एनडीए और नीतीश कुमार ने विकसित राज्य बना दिया। भाजपा को लोगों ने वोट दिया तो अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। अब सीता मैय्या का मंदिर बनेगा। अयोध्या से सीधे सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन होगा। जिस पर वंदे भारत ट्रेन चलेगा। जो लोग अयोध्या जाएंगे, वो लोग सीतामढ़ी भी आएंगे। उन्होंने कहा कि, वे यहां आते समय पहले चरण के चुनाव का मूड का पता लगाएं तो पहले चरण के चुनाव में राजद-कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। आप लोग भूल से भी इधर उधर नहीं कीजियेगा, नहीं तो जंगलराज लौट आएगा। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया। जबकि, संचालन वरुण सिंह ने किया। इससे पूर्व गृहमंत्री अमित शाह को भाजपा नेताओं ने मखाना का माला व मिथिला परम्परा के अनुसार पाग-दोपट्टा देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव, बेनीपट्टी से भाजपा प्रत्याशी विनोद नारायण झा, हरलाखी से जेडीयू उम्मीदवार सुधांशु शेखर, ललन मंडल सहित कई एनडीए नेताओ ने सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह सीधे सिद्धपीठ उच्चैठ पहुँच भगवती वनदुर्गा की पूजा पाठ किए।



