भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा और विसर्जन शोभायात्रा संपन्न कराए जाने को लेकर भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में शांति समिति और दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक आयोजित की गई , इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान महा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ साथ मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा महासमिति के सभी मेढपति मौजूद थे, बैठक के दौरान सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा और विसर्जन शोभा यात्रा संपन्न कराए जाने की बात कही गई, साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की 16 अक्टूबर को सभी प्रतिमा दिन में स्टेशन चौक पर कतारबद्ध होगी, जहां से शोभायात्रा मुसहरी घाट पहुंचेगी और मां दुर्गा की सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।




