रीतलाल यादव के घर छापेमारी, दस लाख से अधिक कैश के साथ अन्य समान बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

दानापुर विधानसभा चुनाव से पहले राजद विधायक रीतलाल यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लाख 50 हजार रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक और 6 पेन ड्राइव बरामद किए। इस कार्रवाई को लेकर रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि रीतलाल यादव चुनाव में जीतें, इसलिए उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।

रीतलाल यादव वर्तमान में भागलपुर जेल में बंद हैं और उनकी पत्नी एवं बेटी श्वेता सिंघानिया चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विधायक के आवास और उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी दबिश दी। इस कार्रवाई को लेकर राजद खेमे में आक्रोश है और इसे चुनावी हस्तक्षेप बताया जा रहा है।

Join us on: