मोकामा टाल के दबंग नेता दुलारचंद यादव की हत्या, माहौल तनावपूर्ण!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

मोकामा टाल क्षेत्र में भदौर थाना के बसवान चक गांव के पास टाल के दबंग तारतर गाँव निवासी दुलारचंद यादव नामक जनसुराज के एक समर्थक और राजद के पूर्व वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई, जनसुरज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने वीडियो जारी कर अनंत सिंह समर्थकों पर हत्या का आरोप मढ़ते हुये हुए कहा कि मेरे चाचा के साथ मारपीट की गई और धक्का मुक्की के बाद जब वह गिर पड़े तो गोली चलाई गई तथा उन पर अनंत सिंह के समर्थक गाड़ी चढ़ाते हुये भाग निकले, वहीं अनंत सिंह ने कहा की वे टाल से लौट रहे थे उनकी गाड़ियों का काफिला उनके साथ निकल चूका था, कुछ गाड़ी पीछे रह गई थी, जिस पर जन सुराज समर्थको ने पथराव किया इसी दौरान जान बचाकर भागने के क्रम में घटना हुई है, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर साजिश का आरोप लगाया है,पुलिस की ओर से एसडीपीओ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि दो पक्ष में विवाद में बाद गोलीबारी और मृतक दुलारचंद यादव पर गाड़ी चढ़ा दिये जाने की बात सामने आ रही है,जो आवेदन प्राप्त होगा उसपर बारीक जांच की जाएगी, FSL की टीम को भी बुलाया गया है, ईधर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुये एएसपी राकेश कुमार और एसडीपीओ2 अभिषेक सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मोकामा टाल क्षेत्र में कैंप कर रही है! इस हत्याकांड के बाद जहाँ मोकामा चुनाव जहाँ रक्तरंजित हो गया है वहीं चुनाव पर भी इसके व्यापक असर होने की संभावना जताई जा रही है, जानकारों के मुताबिक चुनाव को जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है! मौके पर सांसद पप्पू यादव और बाढ़ से राजद उम्मीदवार लल्लू मुखिया भी पहुँच कर न्याय की माँग कर रहे हैँ, दोनों नेताओं ने व परिजनों ने अनंत सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की माँग की है, वहीं पुलिस शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिये परिजनों को समझाने में जुटी है!

Join us on: