जीएमसीएच के डॉक्टरों ने शव को बनाया बंधक, मचा भारी बबाल!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

बेतिया से बड़ी खबर है जहां जीएमसीएच के डॉक्टरों की गुंडागर्दी सामने आई है देर रात्रि से शव को बंधक बना डॉक्टरों ने अपने कब्जे में कर लिया है देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकारी अस्पताल के डॉक्टर शव को बंधक बना अपने कब्जे में कर लिए है मृतकों के परिजनों के साथ मारपीट कर अस्पताल से भागा दिया है अस्पताल में बवाल होने पर एसएसबी और नगर थाना ने स्थिति को नियंत्रण में किया है जूनियर डॉक्टरों ने आमलोगों की भी पिटाई की है जीएमसीएच में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों का शैतान का रूप देखने को मिला है बता दे की देर रात्रि बानू छापर निवासी रंजय तिवारी को उनके परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसे तीन इंजेक्शन दिया गया फिर मरीज की हालत बिगड़ने लगी परिजन फिर डॉक्टर को खोजने लगे लेकिन पूरे अस्पताल से डॉक्टर नदारद हो गए थे मरीज की तड़प तड़प कर मौत हो गई सुबह में जब डॉक्टर पहुंचे तो मृतक के परिजनों से विवाद हो गया दोनो तरफ से हाथा पाई हुआ जिसके बाद से पूरे डॉक्टर और कर्मियों ने मृतक के परिजनों की जमकर पिटाई कर दिया मृतक के परिजन शव छोड़ अस्पताल से भागने में ही भलाई समझे डॉक्टरों की पिटाई में मृतक की पत्नी तनुश्री बहन छोटी कुमारी घायल है जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है वही मृतक थाना में शव दिलाने की गुहार लगा रहे है दूसरी तरफ जीएमसीएच के कर्मी और डॉक्टर शव को कब्जे ले विरोध प्रदर्शन कर रहे है उनका आरोप है की परिजनों के द्वारा हाथापाई की गई है और एक नर्स के साथ दुर्व्यवहार हुआ है बता दे आए दिन जीएमसीएच में बवाल हो रहा है डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है जीएमसीएच के डॉक्टरों लापरवाही और उनकी गुंडागर्दी आम बात हो गई है लेकिन इसके बावजूद इन डॉक्टरों पर कार्यवाही नही हो रही है हद तो तब हो गई है जब डॉक्टर और कर्मी ही शव को बंधक बना लिए है और परिजनों को नहीं दे रहे है अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे है की जीएमसीएच में मरीजों को दवा करने की इलाज करने की डॉक्टरों पर जिम्मेदारी है की मरीजों के परिजनों के साथ मारपीट और शव को बंधक बनाने की जिम्मेदारी है ?शव बंधक बनाना जीएमसीएच के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है किस अधिकार के किस नियम के तहत डॉक्टरों ने शव को बंधक बनाया है इसका ज़बाब शासन और प्रशासन को देना होगा
Byte __GMCH अधीक्षक सुधा भारती

Join us on: