खगड़िया- आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे लालू परिवार को करें राजनीति से बेदखल- अमित शाह!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जे एन के टी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की वैसे परिवार को राजनीति से दरकिनार करें जो आकंठ भ्रस्टाचार में  डूबा है।अमित शाह ने लालू शासन काल मे अपराध से लेकर तक भ्रस्टाचार तक पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुहान अल्लाह।एक तरफ लालू परिवार ने बिहार में घोटाले की झड़ी लगा दी दूसरी तरफ कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल केंद्र सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए के विभिन्न विभागों में घोटाले हुए लेकिन दूसरी ओर देखिए जब से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी और केंद्र में मोदी की सरकार है एक रुपये के घोटाले का आरोप इन सरकारों पर नहीं लगा है।अमित शाह ने पुलवामा से लेकर पहलगाम तक के आतंकी हमलों के बाद ऑपरेशन सिन्दूर की चर्चा किया।वहीं अमित शाह ने SIR की तारीफ करते हुए कहा अब बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाइये बिहार से लेकर पूरे देश से घुसपैठियों को खदेड़ कर ही दम लेंगे।उन्होंने कहा राहुल बाबा के चिल्लाने से कुछ नही होने वाला है अब घुसपैठियों को भारत के संसाधन का उपभोग नही करने देंगे।
बाइट-अमित शाह ,केंद्रीय गृहमंत्री

Join us on: