जहानाबाद- NDA के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी के जीत को लेकर मंथन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सर गर्मी जहानाबाद जिले में तेज होती जा रही है हर जगह पर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं लगातार अपने पक्ष में मतदाताओं को करने के लिए प्रत्याशियों का प्रयास जारी है इसी कड़ी में जहानाबाद जिला मुख्यालय में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जनता दल यूके नेता चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक चुनावी सम्मेलन किया इस मौके पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रवींद्र राय ने कहा कि यह चुनाव नहीं चुनौती है उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव पर पूरे भारत का नजर है इतना ही नहीं यह चुनाव जो है वह देश का नीति तय करेगा इस चुनाव को हल्का लेने की आवश्यकता नहीं है चुनाव चुनौती के समान है और इसे चुनौती के रूप में एनडीए के कार्यकर्ताओं को लेना पड़ेगा उन्होंने कहा कि एनडीए के पास वोट की कमी नहीं है सिर्फ वोट को ईवीएम मशीन तक पहुंचाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा की विरोधी तरह-तरह के अफवाह फैलाने में लगे हुए हैं उन अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है बिहार में 20 साल में जितना विकास कार्य हुआ है किसी के कार्यकाल में नहीं हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है खासकर महिलाओं के लिए बहुत कार्य बिहार में किए गए हैं इस मौके पर एनडीए के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में एनडीए के पक्ष में लहर है खासकर महिलाओं का रुझान एनडीए की ओर जबरदस्त है उन्होंने कहा कि हर जाति धर्म के लोगों का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है और मुझे विश्वास है कि आगामी 11 नवंबर को जहानाबाद की जनता तीर छाप पर बटन दबाने का कार्य करेंगे इस मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद एवं जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के अलावे जदयु जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार पूनम कश्यप रणधीर कुमार सहित भारी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया

Join us on: