नरेंद्र मोदी का सीना 56 नहीं 112 इंच का, तेजस्वी कुछ भी बोलें बनेगी प्रचंड बहुमत से NDA सरकार- मांझी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

मांझी का बयान: पीएम मोदी का सीना 56 नहीं 112 इंच का, एनडीए की सरकार बनेगी प्रचंड बहुमत से

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीना 56 इंच का नहीं बल्कि 112 इंच का है।

मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव सपना देखते रह जाएंगे, वे सरकार कभी नहीं बना पाएंगे।
उन्होंने दावा किया कि एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

मांझी ने कहा —

“तेजस्वी यादव नौकरी की बात करते हैं,
लेकिन हम लोग नौकरी की बात नहीं करते, नौकरी देते हैं।
3 करोड़ से अधिक लोगों को हमारे विभाग में नियोजन दिया गया है।
मोदी सरकार देश में नौकरी दे रही है,
और नीतीश कुमार की सरकार बिहार में रोजगार दे रही है।”

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की सभा देखकर साफ लगता है कि एनडीए प्रचंड बहुमत से आ रही है।
बिहार को चाहिए सुशासन की सरकार, नीतीश कुमार का नेतृत्व और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व।

(बाइट – जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री, भारत

Join us on: