प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना तब घटी जब मृतक महिला सड़क पार कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना मटिहानी थाना के रचियाही गांव के लूचो चौक की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रचियाही गांव निवासी सुबोध राय की 32 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी रविवार की देर शाम सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात मोटरसाइकिल ने उसे ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका 8 माह की गर्भवती थी । वह सड़क पार कर अपना इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास जा रही थी तभी यह घटना हुई। मृतका के साथ जा रहा उसका 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार भी इस हादसे में घायल हैं। घटना की सूचना पर मटिहानी थाना ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।




