मुंगेर- VIP पार्टी नेता सकलदेव बिंद ने लिया नामांकन वापस,बीजेपी मे शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-तारापुर सीट पर मुकाबला रोचक, सकलदेव बिंद भाजपा में शामिल समर्थकों संग नामांकन वापस लेकर बोले—तेजस्वी यादव ने किया अपमान, अब अति पिछड़ा समाज एनडीए के साथ!

-विधानसभा आम चुनाव 2025 में तारापुर सीट का मुकाबला और भी रोचक हो गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के पक्ष में तब बड़ी मजबूती जुड़ गई, जब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से टिकट न मिलने पर नाराज सकलदेव बिंद अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड के धौरी स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सकलदेव बिंद ने द्वारिका बिंद, रूपेश बिंद, प्रवीण बिंद, रंजीत बिंद, छोटू बिंद, रामबरन बिंद, रमन कुमार, रंजन, सुबोध बिंद, विकास बिंद, साजन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजद के टेटिया बंबर प्रखंड अध्यक्ष और वीआईपी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

इस दौरान सकलदेव बिंद ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा टिकट की दलाली और अति पिछड़ा समाज की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होगी। हम दो-तीन साल से मेहनत कर रहे थे, फिर भी हमें अपमानित कर दिया गया। तेजस्वी प्रसाद यादव ने हमें धोखा दिया है। उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। मेरा समाज अब पूरी तरह भाजपा के साथ है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सकलदेव बिंद अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब अति पिछड़ा समाज महागठबंधन को वोट नहीं देगा।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद का स्वागत करते हुए कहा कि वे अति पिछड़ा समाज के सशक्त नेता हैं और पार्टी उन्हें बड़े दायित्व में देखना चाहती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिंद समाज के भाजपा के साथ आने से तारापुर और आसपास के इलाकों में एनडीए की स्थिति मजबूत होगी। अति पिछड़ा वर्ग के गोलबंद होने से भाजपा को चुनावी समीकरणों में सीधा फायदा मिलना तय माना जा रहा है।

बाइट-सकलदेव बिंद
बाइट-सम्राट चौधरी

Join us on: