शकील की रिपोर्ट!

गौनाहा,संवादसूत्र:-प्रखंड में 24 नवम्बर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता 553 प्रत्याशियों को अपना प्रतिनिधि चुनेंगे, जिसमे दो जिला पार्षद, 18 मुखिया, 18 सरपंच, 25 पंचायत समिति सदस्य, 245 वार्ड सदस्य एवम 245 पंच चुनावी जंग में जीत कर जनप्रतिनिधि कहलायेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि 24 नवम्बर को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 1 नवम्बर होगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परखण्डकर्मी चुनाव की तैयारी में जुट गए है। प्रखंड के सभी वार्डो में मतदान केंद्र बनाए गए है। वैसे मतदान केंद्र जहां वोटरों की संख्या एक हजार से अधिक है वहां दो मतदान केंद्र बनाए गए है। प्रखंड में सहायक मतदान केंद्रों की संख्या-11 है। मतगणना 27 व 28 नवम्बर को होगी।




