महागठबंधन मे सीट बंटवारे को लेकर सिर फुटअव्वल – सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

महागठबंधन में सिरफुटव्वल, कांग्रेस में भी नहीं हुआ सीट बंटवारा – सम्राट चौधरी”

कांग्रेस सांसद तारीख अनवर के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा पलटवार किया है। तारीख अनवर ने कांग्रेस की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में सीट बंटवारा हुआ ही कहां है। महागठबंधन के भीतर सिरफुटव्वल मचा हुआ है, एक-दूसरे के खिलाफ ही उनके उम्मीदवार मैदान में उतर रहे हैं।

“कांग्रेस में भी सीट बंटवारा हुआ कहां है। महागठबंधन में सिरफुटव्वल हो रहा है, एक-दूसरे के खिलाफ उनके कैंडिडेट लड़ रहे हैं। एनडीए के 243 उम्मीदवार गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में हैं और सभाएं जोरों पर चल रही हैं।”
बाइट – सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिहार:

Join us on: