रिपोर्ट- अमित कुमार!
कन्हैया-कुमार-का-बयान-दीपावली-में-महंगाई-का-असर-बिहार-में-धन-पशुओं-की-सरकार-को-हराएं
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि इस बार दीपावली पर महंगाई का सीधा असर देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में “धन पशुओं की सरकार” को हराना जरूरी है। कन्हैया कुमार ने बताया कि महागठबंधन से भी जल्द मीठी खबरें आएंगी। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उनके चेहरे पर किसी तरह का दुख नहीं है, सभी नेता नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
नाराज नेताओं पर कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, और भारत एक लोकतांत्रिक देश है — यहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
बाइट:
कन्हैया कुमार, कांग्रेस नेता




