बाढ़ में बह गया घर नहीं मिला मुआवजा, स्थानीय विधायक से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरी छात्र नेता!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा सीट से छात्र नेता खुशबू पाठक ने गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उनके साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। खुशबू पाठक के नामांकन से बड़हरा की सियासत में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

खुशबू पाठक लंबे समय से छात्र आंदोलनों में सक्रिय रही हैं और उन्होंने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और शिक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि बड़हरा की जनता के सम्मान और विकास की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक ने क्षेत्र की उपेक्षा की है, जिससे जनता में गहरी नाराजगी है।

खुशबू पाठक ने बताया कि बाढ़ के कटाव में उनका घर बह गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने कहा कि वे युवाओं और महिलाओं की आवाज बनकर क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती हैं। स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने उन्हें आशीर्वाद और समर्थन दे रहे है। खुशबू पाठक का चुनाव मैदान में उतरना बड़हरा की राजनीति में एक नई ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Join us on: