मधुबनी- दो बाइक की आमने -सामने टक्कर में तीन युवकों की हालत बेहद गंभीर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना मुख्यालय स्थित काली मंदिर के समीप देर शाम दो बाइकों के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाल बाल बची बाइक सवार युवकों की जान। टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों की पहचान बासोपट्टी के दीपेश कुमार,,मेहतरपट्टी गांव का रितेश कुमार और हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित महादेवपट्टी गांव का राजन कुमार के रूप में की गई है।

दोनों बाइक के बिच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीक की माँ गायत्री हॉस्पिटल, बासोपट्टी में इलाज के लिए पहूंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि एक बाइक पर सवार दो युवक कलना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। वही दूसरे युवक बासोपट्टी के तरफ से करना के तरफ जा रहा था।दोनों बाइक ही बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण दोनों बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से यह भीषण टक्कर हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़े और घायलों को सड़क से हटाकर तत्काल आजाद के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का इलाज जारी है।

Join us on: