जिसने बिहार को बीमारू से विकासशील बनाया और विकसित करने में लगे हैँ उन्हीं को चुनेगी जनता- आनंद मोहन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पूर्व सांसद आनंद मोहन चुनाव की घोषणा को लेकर के कहा कि बिहार प्रदेश को पहले भी विकासशील और फिर विकसित बिहार की तरफ ले जा रहा है लोग उसी को वोट करेंगे. मुझे बिहार की जनता पर पूरा यकीन है फिर से उस अराजक दौर में आंधी युग में बिहार नहीं जाएगा.

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि छ और ग्यारह NDA हो जाएगा नौ दो ग्यारह।

इसको लेकर के आनंद मोहन ने कहा कि अगर हार जाएंगे तो वोट चोरी हो जाएगी और जीत जाएंगे तो जनमत की जीत हो जाएगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 तारीख ऐतिहासिक दिन होगा इसको लेकर के आनंद मोहन ने कहा कि ऐतिहासिक दिन होगा कि विश्वास पर कर रहे हैं. एक तरफ सड़क पर नारे लगाते है वोट चोर गद्दी छोड़. जब यह बात है यहां वोट चोरी होती है तो फिर ऐतिहासिक दिन किस विश्वास के साथ कह रहे हैं अपनी ही बात को काट रहे हैं. एक तरफ कहते हैं वोट चोरी होती है. जब वह तेलंगाना जीतते हैं तो जनमत की जीत होती है, जब वे बंगाल जीत जाते हैं तो जनमत के जीत होती है. झारखंड जीतते हैं तब भी वह जनमत कि जीत होती है. गलती से भी अगर महाराष्ट्र हार जाते हैं हरियाणा हार जाते हैं दिल्ली हार जाते हैं तो वह वोट चोरी हो जाती है. कल फिर वह इल्जाम लगाएगी आप इंतजार कीजिएगा 14 तारीख इतना ऐतिहासिक होगा कि फिर वह सड़कों पर बिलबिलाते हुए निकलेंगे कि हमारा वोट चोरी हो गया.

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर के कहा कि अब वह उस लायक नहीं है कि वह सरकार को चलाएं इसलिए 14 तारीख को जाने वाले हैं इसको ले कर के आनंद मोहन ने कहा कि एक बात मैं कहना चाहता हूं कि जो लोग कहते हैं उनको पलटू चाचा वह उतने घोलटू भतीजा क्यों है . घुल्ट घुल्ट करके डिप्टी सीएम बनने के लिये बार-बार वही जाते हैं. अगर अस्वस्थ है मानसिक तौर पर कोई वह कौन है जो देश की राजनीति को उंगली पर नचा रहा है बिहार में बैठ करके.

इस बार विधानसभा चुनाव में आपके परिवार से कोई नए सदस्य चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर के आनंद मोहन ने कहा कि बहुत आगे आगे देखते जाइए कौन लड़ेगा कौन नहीं पूरा बिहार हमारा परिवार है. पूरा बिहार हमारा परिवार है.

Join us on: