बिहार चुनाव: एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार, महागठबंधन में नेतृत्व पर उलझन – गिरिराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि एनडीए में सब कुछ तय है और गठबंधन का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारे का फार्मूला भी जल्द घोषित किया जाएगा। वहीं, महागठबंधन पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने तो यह स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव आरजेडी के मुख्यमंत्री चेहरे हैं, लेकिन महागठबंधन के नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव “फ्रस्ट्रेशन” में हैं क्योंकि अब तक महागठबंधन का नेतृत्व तय नहीं हुआ है। चिराग पासवान की नाराजगी की खबरों पर उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई असंतोष नहीं है, सभी दल एकजुट हैं। बिहार की राजनीति में अब चुनावी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

Join us on: