ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

पंचायत चुनाव में बवाल !
नालंदा में तीसरे चरण के चुनाव के दिन नगरनौसा प्रखंड के खजुरा पंचायत के शिवालापर प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 19 पर असामाजिक तत्वों के द्वारा नगरनौसा थाना की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। जिसके कारण नगरनौसा थाना की वाहन का पिछला शीशा टूट गया है। इतना ही नही असमाजिक तत्वों ने बूथ लर जमकर उत्पात मचाया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आकर मौके से 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि बूथ पर कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा वोटरों को इधर उधर मतदान को लेकर बहकाया जा रहा था। इस क्रम में पुलिस ने वहां से 2 लोगों को हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। उसी दौरान वहां पर मौजूद असमाजिक तत्वों ने पीछे से असामाजिक तत्वों ने गाड़ी पर हमला कर गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके की नजाकत को देखते हुए और भी सुरक्षाकर्मियों को मौके पर बुलाया गया।इस पथराव की घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए है। मौके से कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर थाना अध्यक्ष खुद मौके पर कैंप किए हुए हैं।




