खगड़िया में 17 लोग को लेकर आ रही नाव गंगा में समाई 1 लापता!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है, 17 लोगों को ला रही नाव के पलट जाने की खबर है। जिले के परबत्ता प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के दुधाइला गंगा घाट पर हादसा हुआ है।

प्राप्त सूचना के अनुसार दुधाइला दियारा से किसान मवेशी के लिये चारा लाया करते हैं , रोज की तरह किसानों का एक दल एक छोटी नाव से गंगा पार कर दियारा गया और घास लेकर उसी नाव से वापस आने लगा, नाव छोटी थी और आदमी के साथ घास भी लदा था अतः वजन सम्हाल नही सकी और पलट गई, जिससे उसमे सवार 17 लोग डूबने लगे, हालाँकि 16 लोगों ने अपनी जान तैरकर और एक दूसरे का सहारा बनकर बचा लिया जबकी एक महिला डूब गई है जिसकी तलाश जारी है। खबर सुनते ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। वहीं जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। SDRF की टीम भी पहुँच गई है और गायब महिला की तलाश कर रही है।

छोटी नाव में अधिक सवारी के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन लोग फिर भी समझ नही पा रहे हैं, उन घटनाओं से सीख नही ले रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें