बेगूसराय में एक युवक ने सर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी रामनगर गांव की है। बताया जाता है कि 26 वर्षीय राजबली कुमार ने गुरुवार की रात अपने घर में देसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि राजबली कुमार मटिहानी थाना में शराब के एक केस में वांटेड भी था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन इस बीच उसने खुद को घर में गोली मार ली। बेगूसराय में पिछले 1 माह में तीन युवकों के द्वारा खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना पर मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। राजबली कुमार ने आत्महत्या क्यों की है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों से परेशान चल था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें