मैंने जिसकी मदद की आज वे सभी मुझे चंदा दे रहे हैँ – प्रशांत किशोर की सफाई!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

मैं आज ये बताऊंगा कि PK के पास कहां से पैसा आता है और कैसे खर्च होता है.कुछ चोर नेता मेरे ऊपर भी आरोप लगा रहे हैं. मेरे ऊपर कोई उंगली ना उठाए,इसीलिए मैं अपना सोर्स बता रहा हूं.मेरे पास सरस्वती से पैसा आता है.मैंने देश के कई लोगों की मदद की वहां से पैसा आया.पिछले तीन वर्ष में मैने जिसको राजनीतिक सलाह दिया वहां से पैसा आता है.पहले हम फीस नहीं लेता था,,अब 2022 से मैं फीस ले रहा हूं.241 करोड़ रुपया फीस के तौर पर मैं कमाया हूं.इसपर 30 करोड़ 95 लाख GST भी दिया गया है.20 करोड़ इनकम tax दिया है.98 करोड़ रुपया मैने पार्टी को डोनेट किया है.
अगले दस वर्ष तक अपना शरीर बेचकर भी पैसा लाएंगे,लेकिन बिहार को सुधार कर रहेंगे.
नवयुगा नाम की कंपनी को कुछ सलाह दिया उनसे 11 करोड़ रुपया लिया है.
मरना पसंद है लेकिन अशोक चौधरी जैसे चोर नेता की श्रेणी में खड़े नहीं होंगे.

100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पटना में खरीदी गई है.वैभव विकास न्यास के नाम पर यह खरीद हुई है.उसमें बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सास भी शामिल हैं.न्यास किशोर कुणाल जैसे ईमानदार व्यक्ति ने स्थापित किया था.इसमें जियालाल आर्य की भी संलिप्तता है.यह सारा खेल तब से हुआ है जबसे अशोक चौधरी की बेटी की शादी किशोर कुणाल के बेटे से हुई है.

सात दिन का अल्टीमेटम दे रहा हूं.अगर मानहानि का 100 करोड़ का नोटिस वापस नहीं लेते हैं.तो इनका 500करोड़ की अवैध संपत्ति का कागज तैयार है.इन्होंने 20 हजार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट बांटा है और उसमें 5 फीसदी का कमीशन लिया है.
जिस इंजीनियर ने पिछले दिनों पैसा घर में जलाया था वो भी अशोक चौधरी का ही कमीशन का पैसा था.

अगर अशोक चौधरी इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका घेराव करेंगे,उनके राजनीति नहीं करने देंगे.

सम्राट चौधरी हत्या के अभियुक्त हैं,इनको तुरंत गिरफ्तार और बर्खास्त किया जाना चाहिए. सात लोगों की हत्या के अभियुक्त हैं तारापुर केस नंबर.44/1995 है.

सम्राट चन्द्र मौर्य के नाम से इनको मैट्रिक का सर्टिफिकेट है,,जिसमें इनके जन्म साल 1981 बताया गया. उनको हत्या केस से बचाने के लिए नाबालिग साबित किया गया.

Join us on: