बाढ़- मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ,लाखों का दिया नुकसान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ अनुमंडल में कचहरी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तब लोगों को चोरी होने का पता चला। मोबाइल शॉप के मालिक ने बताया कि मोबाइल शॉप में रखे सभी महंगे मोबाइल सेट चोर ले गए और पुराने मॉडल को दुकान में ही छोड़ दिया। दुकान में चोरों ने इत्मीनान से दुकान में एक एक कर सभी महंगे मोबाइल को चेक किया और दुकान का सारा सामान बिखेर दिया। मोबाइल दुकानदार ने तुरंत बाढ़ थाना की पुलिस को दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। एसएचओ बृजकिशोर सिंह ने घटनास्थल की जांच की और पास के दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए ले गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बाढ़ अनुमंडल में चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदार दहशत में हैं।

Join us on: