रिपोर्ट– विकास कुमार!
खबर सहरसा से है जहां सिमरी बख्तियारपुर में शारदीय नवरात्र की तैयारियों के बीच देर रात जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने क्षेत्र भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर DM SP ने विधि व्यववस्था का जायजा किया।वहीं सिमरी बख्तियारपुर थाना परिसर मे डीएम दीपेश कुमार एसपी हिमांशु ने पूजा समिति के सदस्यों और आम नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए राज्य सरकार की ओर से दुर्गा पूजा को लेकर जारी गाइडलाइन से अवगत कराया साथ ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर डीएम एसपी ने लोगों से अपील किया।




