अवधेश कुमार / गोपालगंज
: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया…. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 24 नवंबर 2005 से जब उन्हें शासन की जिम्मेदारी मिली, तब से बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर काम हुआ है…शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है…
आरजेडी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब शाम 4 बजे के बाद लोग भय के कारण घर से बाहर नहीं निकलते थे…. उस दौर में समाज में हिंदू-मुस्लिम विवाद की स्थिति रहती थी, जिसे उनकी सरकार ने समाप्त कराया…उन्होंने दावा किया कि आज राज्य में भयमुक्त वातावरण है और लोग आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ शांति से जीवन जी रहे हैं… मुख्यमंत्री के इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया….




