रिपोर्ट अनमोल कुमार
द प्योर इंडिया ट्रस्ट के द्वारा उधमी क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन नगर परिषद स्थित द ओशो कोचिंग सेंटर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद बिहटा के सभापति प्रियंका कुमारी,वार्ड पार्षदगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहें। सभी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया
वहीं प्रियंका कुमारी ने कहा कि
विशेष रूप से महिलाओं को अपने व्यवसायों के प्रबंधन, विकास और विस्तार के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करने के लिए किया गया है। बिहटा के 14 महिलाओं का चयन किया गया। जिसमें द प्योर इंडिया ट्रस्ट विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार करने के लिए मदद करेगी।
चयनित महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए बबन कुंवर सेवा समिति,पटना के सचिव अमित कुमार सिंह ने किया। बताया कि कार्यक्रम का सहयोगकर्ता एफ़5 कम्पनी है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में उद्यमशीलता की क्षमताएँ विकसित करना है। द प्योर इंडिया ट्रस्ट जिसका उद्देश्य भारत भर के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं रोज़गार के अवसर पैदा करना है। महिलाओं को अपना व्यवसाय स्थापित करने और सफलतापूर्वक चलाने के लिए आवश्यक तकनीकी, व्यावसायिक और प्रबंधकीय कौशल सिखाना है। मौके पर द ओशो कोचिंग सेंटर के निदेशक अविनाश कुमार सिंह, लवकुश कुमार,बबलु कुमार, निखिल कुमार एवं सर्वेश कुमार उपस्थित रहें।




