रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चुनाव में हर्ष वर्धन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वे केवल 24 वर्ष की आयु में बीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में प्रिया कुमारी उपाध्यक्ष, ज़ियाउल आरफीन सचिव, अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव चुने गए हैं।
बीसीए ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य बिहार में क्रिकेट के जमीनी ढांचे को मजबूत करना, आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्रदान करना होगा।
बीसीए के नए नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि संयुक्त प्रयास से बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में चयन ट्रायल और तैयारी शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो 30 सितंबर, 2025 से शुरू होगा।




