दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार!
दरभंगा। बेला और कटहलबाड़ी गुमटी के बीच शनिवार रात रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट तरौनी निवासी 40 वर्षीय विपिन कुमार सिंह के रूप में हुई है।
विपिन कुमार सिंह पिछले 12 वर्षों से सुधा डेयरी, मधुबनी में मार्केटिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को काम से लौटते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि धक्का देकर हत्या की आशंका है।
मृतक के बहनोई चंदन कुमार सिंह ने कहा, “विपिन परिवार के अकेले कमाने वाले थे। अब उनकी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया है।” परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
सुधा डेयरी के सहकर्मियों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से सहायता राशि देने की अपील की।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा। जांच जारी है।
बाइट:-
- पिंटू कुमार सिंह, मृतक के भाई
- चंदन कुमार सिंह, मृतक के बहनोई




