पंकज कुमार जहानाबाद ।
दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सजग है और आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील कर रही है। दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाली गई। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस के जवान शामिल दिखे ।इन लोगों ने जहानाबाद जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार से फ्लैग मार्च निकालकर पूरे जिला मुख्यालय के सड़कों पर आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए जिला समाहरणालय तक गए ।इस मौके पर डीएम अलंकृता पांडे ने बताई की दुर्गा पूजा को लेकर सभी प्रकार के प्रबंध जिला प्रशासन के द्वारा कर लिया गया है ।सभी पंडालों का मुआयना किया गया है लाइट ,साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। पंडाल निर्माण सही ढंग से हुई है या नहीं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित है या नहीं इन सभी चीजों की जांच की गई है ।सड़कों की मरम्मती भी कर लिया गया है। इतना ही नहीं 172 जगह पर मजिस्ट्रेट पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद रहेंगे कोई असामाजिक तत्व अगर पूजा के दौरान खलल डालने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।फ्लैग मार्च के दौरान एसपी विनीत कुमार ने कहा कि हम लोग हम सभी पंडालों का मुआयना कर सभी जगह पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गये हैं नौ जगहों पर गश्ती दल का गठन किया गया है शहर में प्रवेश करने वाले 12 जगह पर चेक पोस्ट बनाई गई है इसके अलावा ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी जिले को तीन जोन में बांटा गया है जिसमें अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य शामिल हैं ।इसी तरह से हर चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे उन्होंने जिले वासियों से अपील किया है कि नदी में पानी फिलहाल खतरे के निशान पार नहीं है लेकिन बच्चों को नदी के किनारे नहीं जाने दें और घर से निकाल कर पंडाल का भ्रमण करें पूजा अर्चना करें पुलिस प्रशासन के लोग हर जगह आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेगी ।




