मुंगेर- भूमि विवाद में दो दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग, एक शख्स को लगी गोली, एसपी ने तुरंत लिया संज्ञान!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

तीन कट्टा जमीन को लेकर दो दर्जन से अधिक राउंड चली गोली। गंगा स्नान कर घर जा रहे एक युवक को बांये पैर के जांघ के पास लगी गोली। इलाज के लिए लाया गया मुंगेर सदर अस्त पताल।

मुंगेर : शनिवार करीब 12 बजे मुंगेर – लखीसराय एनएच 80 पर उस समय अफरा तफरी मच गई जहां तीन कट्टा जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की घटना हुई इस गोलीबारी घटना के क्रम में नवरात्रा को लेकर गंगा में स्नान कर घर जा रहे एक 20 वर्षीय युवक अंकुश कुमार को गोली लग गई ,जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर दिया ।घटना की जानकारी मिलने के बाद साफियराय थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देख प्रशासन मौन थी जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ कर भगा दिया ।

बताता जाता है कि सिंघिया पंचायत के मम्महपुर फरदा गांव में जमाल मलिक उर्फ़ बबलू मल्लिक और बांक फ़रदा टोला गांव निवासी दशरथ यादव के बीच तीन कट्टे पेट्रोल पंप बगल स्थित गंगा किनारे तीन कट्टा जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था यह मामला कोर्ट में चल रहा था ।वही दो दिन पूर्व एक पक्ष बबलू मल्लिक द्वारा विवादित जमीन पर इट सीमेंट रखकर घेराबंदी कर रहा था इसी को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा इसकी शिकायत सफिया सराय थाना में गई जिसको लेकर दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया ,इसी मामले को लेकर एक पक्ष बबलू मालिक और दूसरा पक्ष दशरथ यादव का परिवार पहुंचे जहां सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार द्वारा द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर कर कहा की विवादित जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करना है। इसी मामले को लेकर आज विवादित जमीन को लेकर विवाद हुआ जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी की घटना हुई और एक युवक को बांए पैर में गोली लगी।

एक पक्ष के द्वारा बताया की जमाल मल्लिक उर्फ़ बबलू मल्लिक से जमीनी विवाद चल रहा है. इसको लेकर दो दिन पूर्ब थाना में शिकायत की जिसके बाद थानाध्यक्ष ने बबलू मल्लिक के निर्माण कार्य को रोक लगा दिया ,लेकिन आज इसी मामले को लेकर बबलू मल्लिक सहित उसके समर्थको ने मिलकर हमलोगो को देखकर गोली चलाने लगा इसी दौरान गंगा स्नान कर घर लौट रहे एक युबक को गोली लग गयी।घायल युबक ने कहा हम गंगा स्नान करने के लिए गए थे तभी स्नान कर घर लौटने के क्रम गांव में गोली चल रही थी तो एक गोली मेरे जांघ में लग गयी। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा को लेकर दिल्ली से आज गांव आया था।

घटना के बाद एसपी सैयद इमरान सहित कई थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंची है एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आज सुबह में हम लोगों को सूचना मिला के फरदा गांव अंतर्गत सफिया सराय थाना है वहां दो समुदाय के बीच में झगड़ा हुआ है किसी कब्रिस्तान की बाउंड्री को लेकर के झगड़ा हुआ है और झगड़े में पत्थर बाजी भी है गोली चलने की सूचना है । दलबल के साथ हम लोग मौके पर पहुंचे हैं स्थिति सामान्य है दोनों तरफ से 20 से 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है वीडियो ग्राफी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है स्थिति पर नजर बनी हुई है ।

Join us on: