मुंगेर- पाँच चोरी की बाइक बरामद, चार गिरफ्तार मुख्य सरगना फरार, पुलिस की तलाश जारी!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

छाता गांव से पाँच चोरी की बाइक बरामद, चार गिरफ्तार मुख्य सरगना साजन कुमार फरार, पुलिस की तलाश जारी!

मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के छाता गांव में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर पाँच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना साजन कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि टेटिया बम्बर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी छाता निवासी सियाराम यादव के घर चोरी की मोटरसाइकिल रखी गई है। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम में टेटिया बम्बर थानाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले सियाराम यादव के घर से एक हीरो होंडा स्पलैण्डर बरामद की। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने क्रमशः रंजीत यादव (पिता राजेन्द्र यादव), रूपण यादव (पिता स्व. बहादुर यादव), रंजीत यादव (पिता वकील यादव) और साजन कुमार के घर छापेमारी की। इस क्रम में कुल पाँच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इनमें एक ग्लैमर और चार हीरो होंडा स्पलैण्डर शामिल हैं।

मोटरसाइकिलों के नंबर
BR 08 7136,CG 07 LY 1829,BR 08 C 3762,BR 53 F 6114,BR 08 L 9386
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सियाराम यादव, रंजीत यादव (पिता राजेन्द्र यादव), रूपण यादव और रंजीत यादव (पिता वकील यादव) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं मुख्य सरगना साजन कुमार भागने में सफल रहा।इस संबंध में टेटिया बम्बर थाना कांड संख्या 99/25 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पु.अ.नि. दिनेश राम, स.अ.नि. रौशन सहनी एवं सिपाही मनीष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बाइट-अनिल कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हवेली खड़गपुर

Join us on: