भोजपुर में नवरात्र पर केरल के त्रिलोकी मंदिर की झलक, आनंद नगर में भव्य पंडाल का निर्माण!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा!

भोजपुर जिले में नवरात्र पर्व की धूम देखने लायक है। आरा शहर के आनंद नगर पुल के समीप मां दुर्गा काला मंदिर समिति की ओर से इस बार एक विशेष आकर्षण के रूप में केरल के त्रिलोकी मंदिर की झलक दिखाने वाला भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2012 से यहां लगातार भव्य पंडाल का निर्माण होता आ रहा है।

हर साल एक से बढ़कर एक थीम पर आधारित पंडाल तैयार किए जाते हैं। इस बार भी पंडाल सजावट और शिल्पकला का अद्भुत नमूना होगा। बिहार के प्रसिद्ध पंडाल कारीगर राजू और उनकी टीम कई महीनों से इस निर्माण कार्य में जुटी है। पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही मां लक्ष्मी, गणेश, कार्तिक और मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

समिति के अध्यक्ष गौतम यादव ने बताया कि मां की कृपा से हर साल सभी लोग एकजुट होकर पूजा में शामिल होते हैं। सुरक्षा को लेकर इस बार भी पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और स्वयंसेवकों की टीम लगातार निगरानी रखेगी। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस पंडाल की खासियत यह भी है कि यहां श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत रूप देखने को मिलता है। वर्षों से एक श्रद्धालु अपने सीने पर 9 कलश रखकर और बिना अन्न-जल ग्रहण किए पूरे 9 दिनों तक मां की साधना करते हैं। समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात इस आयोजन में लगे हुए हैं।

Join us on: