रिपोर्टर शुभम सिन्हा!
भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झौंवा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां 18 वर्षीय युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव के स्वर्गीय हरेराम राम के पुत्र ऋषि कुमार उर्फ छोटा है। ऋषि गुरुवार की रात घर से शौच के लिए निकला था। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। जिसके बाद शनिवार को ऋषि की बॉडी पोखर से बरामद की गई है।
वहीं घटना को लेकर मृतक ऋषि के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि 25 सितंबर की रात ऋषि घर से शौच करने जा रहा हूं बोलकर निकला था। लेकिन दोबारा घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं शनिवार की सुबह गांव के ही एक पोखर में ग्रामीणों ने एक शव देखा। नजदीक जाकर पहचान करने पर शव ऋषि कुमार का निकला। अचानक बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
राजेश कुमार ने बताया कि गांव में बाढ़ की पानी भर जाने से पोखर और गढ्ढे में पानी भर गया है। जिससे गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ग्रामीणों की सूचना पर बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया। परिजनों का कहना है कि युवक शौच करने के दौरान पोखर में किसी कारणवश फिसल गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




