बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
बक्सर, बिहार विधानसभा चुनाव आते ही शराब तस्करी क्षेत्र में जोरों पर है कुछ प्रतिनिधि वोटरों को अपने तरफ शामिल करने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाते हैं जिसमें शराब अहम होता है बताते चले की वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर सुबह शराब से लदा एक कंटेनर जब्त किया गया जो कि बिहार विधानसभा चुनाव में खपाने के उद्देश्य से लाया जा रहा था लेकिन प्रशासन के सतर्कता के चलते शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया! जप्त कंटेनर से 202 कार्टून शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस सुबह वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच यूपी की तरफ से एक कंटेनर आया। जांच के दौरान पुलिस को कंटेनर में शराब होने का संदेह हुआ। विधिवत तलाशी ली गई तो पूरा कंटेनर शराब के कार्टूनों से भरा मिला। पुलिस ने कंटेनर से 202 कार्टून शराब बरामद किया।
बाइट- संतोष कुमार पाठक उत्पाद इंस्पेक्टर




