रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मिडिल स्कूल में नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक 16 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ पड़ोस के युवक ने घर से उठाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम नाबालिक छात्रा के पिता के शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने नाबालिक छात्रा को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया है। वहीं आरोपी को भगवानपुर थाने की पुलिस ने दबोचा. भगवानपुर थाना क्षेत्र की घटना
नाबालिक की पिता ने छः बजे के करीब बेटी घर से रूपए लेकर किराना दुकान सामान लेने गई थी सामान लेकर लौट रही थी तभी रास्ते से ही घर से तकरीबन 200 मीटर दूर स्कूल में लेजाकर गांव के एक लड़का ने बड़ी बेटी को मुंह दबाकर उठा लिया और की तरफ ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब बच्ची घर आई तो उससे दादी ने घटना की जानकारी ली।
बच्ची पूरी तरह से डरे सहमे हुई थी, वे घर पर किसी को नहीं बता रही थीं बच्ची की कपड़े देख दादी को शक हुआ तो उससे पूछताछ करने लगी। जिसके बाद इसी बिच बच्ची के पिता काम से घर लौट कर आ गए जिसके बाद छोटी बच्ची ने घटना की जानकारी की जब सामान लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते से लड़का ने मुंह दबाकर उठा ले मिडिल स्कूल के सीढ़ी के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सेमपल इकट्ठा कर रही है। इस संबंध में सीडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि भगवानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के पिता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।




