कुलपति दुनियाराम सिंह पर पहले से भ्रष्टाचार के आरोप, बावजूद नीतीश कुमार ने किया नियुक्त- सांसद सुधाकर सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति दुनिया राम सिंह की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि दुनिया राम सिंह पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप थे, लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें सबौर कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया।

सुधाकर सिंह ने दावा किया कि कुलपति ने अपने बेटे, बेटी और रिश्तेदारों को नौकरी दी और भर्ती प्रक्रिया में धांधली कर 150 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की 60% सीटें यूपी के छात्रों को बेची जाती हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार की रोक के बावजूद 300 लोगों की नियुक्ति हुई और करोड़ों की उगाही की गई।

सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह साफ करता है कि भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री की निगरानी में हो रहा है।

Join us on: