हिंदू शिवभवानी सेना ने “आई लव महादेव” का पोस्टर लेकर जय हिंदू जय महादेव के नारे लगाए!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

हिंदू शिवभवानी सेना के बैनर तले सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ता पटना महावीर मंदिर के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने “आई लव महादेव” के पोस्टर लेकर जय हिंदू जय महादेव के नारे लगाए। इस दौरान हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह “रुद्र” ने कहा कि यह देश हिंदुओं का है और भगवान श्री राम का है।

लव कुमार सिंह ने आगे कहा कि कुछ लोग सड़कों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर दैत्य रूपी भीड़ की तरह सर तन से जुदा के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को इस देश को छोड़कर बुर्के में भागना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की पूरी प्लानिंग है भारत को फ्रांस और इटली जैसा बनाना, लेकिन हम हिंदू इसे सफल नहीं होने देंगे।

Join us on: