रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!
आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को फ्री जांच और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलॉजिस्ट), हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), फिजिशियन समेत कई अनुभवी डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुनकर विस्तृत जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुईं।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे। कई लोग लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिन्हें इस शिविर में राहत मिली। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।




