मुजफ्फरपुर- घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हथियार लहराते फरार हुए बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के सरैया में बरामदे में बैठी महिला को बदमाशों ने मारी गोली,

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव में बुधवार शाम छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने अजय राय की पत्नी चांदनी देवी को गोली मारी दी। गोली महिला की पीठ में लगी है। वारदात के बाद हथियार लहराते दोनों बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने महिला को बैरिया स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।चांदनी ने बताया कि वह बरामदे परबैठी थी। तभी दो बदमाश आये और गोली मार दी। दोनों काले रंग के कपड़े पहने थे। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी। अजय राय उस समय छत पर था।

Join us on: